दिनभर बादलों में छिपे रहे सूर्य देवता, तीन दिन तक बारिश की संभावना
पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेजगति से चली हवा ने भी आमजन की दिनचर्या को प्रभावित किया है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी को बढ़ाया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेजगति से चली हवा ने भी आमजन की दिनचर्या को प्रभावित किया है। हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी को बढ़ाया है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में बूंदाबांदी भी हुई। पूरे दिन बरसात के आसार बने रहे। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय 11 किलोमीटर प्रतिघंटा का गति से चली हवा में 74 प्रतिशत तक नमी बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 फरवरी तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। बरसात भी संभावित है।
ओलावृष्टि कर सकता नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जसबीर ¨सह ने कहा कि अगर हल्की बरसात होती है तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हो सकता है। हवा के साथ तेज बरसात भी नुकसानदेह है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि अगर फसल में कहीं भी बरसात का पानी ज्यादा जमा होता है तो किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेकर निर्धारित मात्रा में यूरिया और ¨जक फसलों में डालें। इसके प्रयोग से पानी जमा होने पर फसल को नुकसान नहीं होगा। इस समय फसलों में पानी भी न लगाएं।