सुबह छाए बादल, दोपहर हुई बूंदाबांदी
वीरवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। मौसम ने अचानक करवट ली जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद जिले में कुछ जगहों पर बरसात हुई।
जागरण संवाददाता, कैथल :
वीरवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद जिले में कुछ जगहों पर बरसात हुई। जबकि शहर में बूंदाबांदी हुई। बरसात से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विज्ञानी के अनुसार अभी शुक्रवार को भी बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। यदि अच्छी बरसात हो जाती है तो धान की फसल को फायदा होगा। वीरवार को हुई बरसात से लोगों को जहां राहत मिली, वहीं तापमान भी कम हुआ। अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के तहत शुक्रवार को तेज आंधी के भारी वर्षा होने की संभावना है।
बॉक्स :
शुक्रवार तक तेज बरसात की संभावना :
मौसम विज्ञानी डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी शुक्रवार तक तेज बरसात होने की संभावना है। इस बरसात से धान को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही सब्जियों को भी गर्मी अधिक होने के कारण इस समय बरसात की अधिक जरुरत है। वीरवार को बरसात तो हुई, लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। वर्मा ने बताया कि यदि बरसात नहीं होती है तो धान की फसल में पत्ता लपेट सूंडी नामक बीमारी हो सकती है। इसलिए बरसात की अधिक जरुरत है।