Move to Jagran APP

आसमान में छाए बादल, धूल भरी आंधी से तापमान में आई गिरावट

गुरुवार को हल्की बरसात व तेज हवाएं चलने के बाद तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री पर पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 09:19 AM (IST)
आसमान में छाए बादल, धूल भरी आंधी से तापमान में आई गिरावट
आसमान में छाए बादल, धूल भरी आंधी से तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, कैथल: गुरुवार को हल्की बरसात व तेज हवाएं चलने के बाद तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 25 से 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सात दिन तक चली लू से लोग बेहाल हो चुके थे, लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत मिली। 21 मई से रोजाना तापमान में बढ़ोतरी अधिकतम दर्ज हो रही थी। अब एक जून तक गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। घरों व ऑफिसों में काम करने वाले लोगों के कूलर बंद दिखाई दिए।

prime article banner

शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही धूल भरी आंधी चली है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों अनुसार शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। 31 मई से लेकर एक जून तक बरसात हो सकती हैं। आसमान में हल्के बादलों के बीच चल रही तेज हवाओं ने सुबह से ही मौसम सुहावना हो रहा है। तेज हवाओं चलने से तपिश को कमजोर कर दिया है। दिनभर आसमान में छाए बादलों और सूरज के बीच लुक्काछिपी का खेल चलता रहा। इससे तापमान कम दर्ज हुआ।

तेज आंधी के कारण गिरे पेड़ पौधे

रात को तेज आंधी के कारण पेड़ पौधे सड़कों पर गिर हुए दिखाई दिए। कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित। धूल भरी आंधी चलने से मोटरसाइकल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

मौसम विज्ञानी डॉ. रमेश चंद्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने के बाद मौसम में परिवर्तन आया। इससे ही तेज गर्मी से राहत मिली। हवाएं 20 किमी प्रति घंटा से ऊपर की चाल चलेंगी। बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में गिरावट का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.