Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व

चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरूआत नहाय खाय से हो गई। प्रवासियों ने नहाय खाय पर्व मनाया और सुबह स्नान करने के बाद नए वस्त्र पहने। शहर में बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर छठ पर्व मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:44 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:26 AM (IST)
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ का महापर्व

जागरण संवाददाता, कैथल : चार दिनों तक मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुरूआत नहाय खाय से हो गई। प्रवासियों ने नहाय खाय पर्व मनाया और सुबह स्नान करने के बाद नए वस्त्र पहने। शहर में बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर छठ पर्व मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पहले दिन महिलाओं ने व्रत सामग्री की तैयारी की। बाजार से सेब, संतरे, गन्ने, नारियल, सिरनी, अनानास की खरीदारी की गई। नहाय खाय पर महिलाओं ने गेहूं को धोकर सूखाया, जिसे शुक्रवार को पिसवाया जाएगा। पिसवाए गए आटे से भोजन तैयार किया जाएगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को महिलाएं खरना व्रत रखेंगी। इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है, जिसमें पानी भी नहीं पीना होता। रात के समय पकवान व मिठाइयां बनाकर व्रत खोला जाता है। पकवान में चावल, खीर, घिया की सब्जी, रोटी बनाई जाती है। व्रत खोलने से पहले फल, पान, सुपारी व खीर का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

बॉक्स

पांच हजार प्रवासी लेते पर्व में भाग

जन विकास सेवा समिति की ओर से हर साल शीतलपुरी डेरे के घाट पर छठ पर्व मनाया जाता है। समिति के प्रधान डॉ. बीएन शास्त्री ने बताया कि इस बार समिति की ओर से लगातार चौथा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छठ के महापर्व में जिले भर से करीब पांच हजार श्रद्धालु भाग लेते हैं। दो नवंबर को समिति की ओर से छठ माता का जागरण करवाया जाएगा। शाम को ही भंडारा शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। पर्व को लेकर तालाब की साफ-सफाई करवा दी गई है।

बाक्स- छठ पर्व को लेकर पुलिस सतर्क

सिटी थाना पुलिस इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया का शीतलपुरी तालाब पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर पुलिस सतर्क है, यहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेंगे। महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.