Move to Jagran APP

कैथल नप और चीका नपा में महिलाओं के हाथ रहेगी चौधर

नगर परिषद कैथल नगर पालिका चीका और राजौंद के लिए चेयरमैन पद को लेकर पंचकूला में ड्रा निकाले गए। इस बार नगर परिषद कैथल का चेयरमैन पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 06:30 AM (IST)
कैथल नप और चीका नपा में महिलाओं के हाथ रहेगी चौधर
कैथल नप और चीका नपा में महिलाओं के हाथ रहेगी चौधर

सुनील जांगड़ा, कैथल : नगर परिषद कैथल, नगर पालिका चीका और राजौंद के लिए चेयरमैन पद को लेकर पंचकूला में ड्रा निकाले गए। इस बार नगर परिषद कैथल का चेयरमैन पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका चीका का चेयरमैन पद महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। नपा राजौंद का चेयरमैन पद सामान्य अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। कैथल नप और चीका नपा दोनों जगहों पर महिलाओं के हाथ में चौधर रहेगी। अब जल्द ही चेयरमैन पद के चुनावों को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। वार्ड पार्षदों के लिए पहले ही ड्रा निकाले जा चुके हैं। इस बार चेयरमैनी के चुनाव सीधे होंगे। करीब छह महीने पहले ही लोगों ने चेयरमैन बनने के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। कुछ समाजसेवी भी चुनावों को लेकर तैयारी कर थे, लेकिन अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बता दें कि कैथल नप में ज्यादा समय महिला के हाथ में ही कमान रही है। चीका नपा और राजौंद नपा में पूरे प्लान महिला के हाथ में कमान रही है।

loksabha election banner

चौथी बार महिला बनेगी प्रधान

नगर परिषद कैथल के इतिहास में अब तक तीन महिलाओं को ही चेयरपर्सन की कुर्सी मिली है। सुनीता बंसल 2005 में चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठीं थी। उसके बाद अमेल कोलिया 2008 में चेयरपर्सन बनीं थी। तीसरी बार सीमा कश्यप चेयरपर्सन बनीं थी। उन्होंने 27 जून 2018 से मई 2021 तक नगर परिषद चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला। बता दें कि कैथल अमेल कोलिया और सीमा कश्यप को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का समर्थन प्राप्त था। सुनीता बंसल को हटाकर अमेल कोलिया को चेयरपर्सन की कमान सौंपी गई थी। एक भी महिला को पूरा पांच साल का कार्यकाल नहीं मिला। अब चौथी बार महिला को नगर परिषद प्रधान की कुर्सी मिलेगी।

नगर पालिकाओं में भी महिलाओं के हाथ कमान

कैथल की नगर परिषद और सभी चार नगर पालिकाओं की कमान महिलाओं के हाथ में ही रही। इस समय नगर पालिका नगर पालिका पूंडरी में संतोष खुराना चेयरपर्सन हैं और नगर पालिका कलायत में पूजा धीमान नपा कार्यकारी प्रधान का कार्यभार देख रही हैं।

पंचकूला में नगर परिषद कैथल, चीका और राजौंद नपा चेयरमैन पद के लिए ड्रा निकाले गए थे। नगर परिषद कैथल के लिए महिला सामान्य और चीका नपा के लिए महिला अनुसूचित जाति के लिए चेयरमैन पद आरक्षित किया गया है। राजौंद नपा के लिए सामान्य अनुसूचित जाति के लिए चेयरमैन पद आरक्षित किया गया है।

-समवर्तक सिंह, जिला पालिका आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.