लोगों के बीच रहकर कराएंगे काम
क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के नेता विधायक बनने के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। कलायत की जो मुख्य समस्याएं हैं उन्हें पूरा करने का वादा किया जा रहा है। शहर में लघु सचिवालय नहरी पानी नई अनाज मंडी व बड़ा उद्योग नहीं होने की बड़ी समस्याएं हैं।
डॉ. राजेंद्र छाबड़ा, कलायत : क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों के नेता विधायक बनने के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। कलायत की जो मुख्य समस्याएं हैं उन्हें पूरा करने का वादा किया जा रहा है। शहर में लघु सचिवालय, नहरी पानी, नई अनाज मंडी व बड़ा उद्योग नहीं होने की बड़ी समस्याएं हैं। अब नेता जनता से वादा कर रहे हैं कि विधायक बनते ही इन समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। क्षेत्र में क्या मुख्य समस्याएं हैं और प्रत्याशी जनता से क्या वादे कर रहे हैं इन बातों को लेकर विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों से बातचीत की गई।
बॉक्स
ये हैं क्षेत्र के लोगों की मुख्य जरूरतें
क्या : क्षेत्र में लघु सचिवालय होना चाहिए।
क्यों : क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। अपने काम करवाने के लिए कैथल नहीं जाना पड़ेगा।
क्या : सिरसा ब्रांच में नियमित रूप से पानी आना चाहिए।
क्यों : नियमित रूप से पानी मिला तो क्षेत्र के किसानों को पानी की समस्या नहीं रहेगी।
क्या : नई अनाज मंडी बननी चाहिए या विस्तार होना चाहिए।
क्यों : नई अनाज मंडी बनने से किसानों व व्यापारियों को फायदा होगा। सीजन के दौरान मंडी में भीड़ नहीं रहेगी।
क्या : हुडा की आवासीय कालोनी होनी चाहिए।
क्यों : हुडा की आवासीय कालोनी होने से वहां रहने वाले लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी।
क्या : क्षेत्र में कोई भी उद्योग होना चाहिए।
क्यों : क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने से जिले में अलग पहचान बनेगी। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बॉक्स, सीवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा
कलायत को बनाएंगे शिक्षा का हब
कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि अगर जनता ने उन्हें विधायक बनाया तो वे क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाएंगे। किसानों को नियमित रूप से पानी दिलवाने का काम करेंगे। सीवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
बॉक्स
कराएंगी क्षेत्र का सर्वांगिण विकास
भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा ने कहा कि विकास में पिछड़े कलायत का सर्वांगिण विकास करवाया जाएगा। रोजगार के साधन बढ़ाए जाएंगे। अनाज मंडी का विस्तार करवाया जाएगा ताकि किसानों को कोई समस्या ना रहे।
बॉक्स
क्षेत्र में लेकर आएंगे महाविद्यालय
जजपा प्रत्याशी सतविद्र राणा ने कहा कि उनका पहला काम होगा बुजुर्गों को समय पर पेंशन दिलवाना। राजौंद क्षेत्र में एक महाविद्यालय खुलवाने का प्रयास किया जाएगा। कलायत में कोई भी उद्योग स्थापित करवाया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
बॉक्स
बिजली व्यवस्था में करेंगे सुधार
इनेलो प्रत्याशी ओमप्रकाश ढांडा ने कहा कि उनका पहला काम बिजली व्यवस्था में सुधार करने का होगा। क्षेत्र में कोई बड़ा शिक्षण संस्थान खुलवाया जाएगा ताकि क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाया जा सके।