Move to Jagran APP

खेलों से भी बना सकते अपनी पहचान

महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीपीओ कमलेश गर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुपरवाइजर पूनम देवी रही।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:33 AM (IST)
खेलों से भी बना सकते अपनी पहचान
खेलों से भी बना सकते अपनी पहचान

जागरण संवाददाता, कैथल : महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीपीओ कमलेश गर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुपरवाइजर पूनम देवी रही। मटका दौड़, आलू-चम्मच दौड़, साइकिल दौड़, 200 मीटर दौड़ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। सीडीपीओ ने कहा कि समय समय पर सरकार की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों के माध्यम से भी हम अलग पहचान बना सकते है। खेलों के माध्यम से साक्षी मलिक ने कुश्ती में मेडल जीतकर नाम कमाया है। गीता फौगाट ने भी खेलों के माध्यम से नौकरी हासिल की है। महिलाओं को भी हर गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। खेल मनुष्य का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास करता है। खेलों के माध्यम से शरीर विकसित होता है। एक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना अति जरूरी है। इस अवसर पर सुमन, मंजू बंसल, रानी भी उपस्थित रही।

loksabha election banner

ये रहे परिणाम-

आलू-चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान पर अनू, दूसरे स्थान केलो देवी व तीसरे स्थान सेवा रही। 100 मीटर दौड़ में सविता ने प्रथम, बाला दूसरे व कमलेश तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में संतोष प्रथम, दूसरा सपना व तीसरे स्थान पर सीमा रही। 400 मीटर दौड़ गोल्डी प्रथम, नैना दूसरे व अंजली तीसरे स्थान पर रही, साइकिल दौड़ में कनिका प्रथम, कमलेश दूसरे व नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.