Move to Jagran APP

दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ रूट की बसें बंद, यात्री परेशान

दिल्ली चंडीगढ़ व पंजाब रूट पर जाने वाले बसें दिल्ली कूच के चलते बंद पड़ी है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 06:24 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 06:24 AM (IST)
दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ रूट  की बसें बंद, यात्री परेशान
दिल्ली, पंजाब व चंडीगढ़ रूट की बसें बंद, यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, कैथल: दिल्ली, चंडीगढ़ व पंजाब रूट पर जाने वाले बसें दिल्ली कूच के चलते बंद पड़ी है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दो से तीन बसों को बदलकर ही दिल्ली पहुंच रहे है। यात्रियों का कहना है कि पंजाब जाने वाली बसों को चीका बॉर्डर तक भी नहीं चलाया जा रहा है। दिल्ली जाने वाली बसों को सोनीपत तक भी नहीं भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ पहुंचने के लिए यात्रियों ने पंचकूला की बस पकड़नी पड़ रही है। इससे यात्रियों की जेब खर्च भी ज्यादा हो रहा है।

prime article banner

नहीं मिल रही बस

यात्री संदीप ने बताया कि दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों को सोनीपत तक चलाना चाहिए ताकि वहां से किसी न किसी तरह हम दिल्ली पहुंच जाए। तीन घटों से बस स्टैंड पर खड़ा हूं, कोई बस नहीं मिल रही है।

पंचकूला की बस में करना

पड़ रहा है सफर-

पंचकूला की बस मिल रही है। चंडीगढ़ की बस नहीं मिल रही है। पंचकूला जाने वाली बसें अंबाला से सीधी जा रही है। इससे जेब खर्च भी ज्यादा पड़ रहा है। बस को चलाना चाहिए ताकि परेशानी न हो।

दिल्ली रूट पर चल रही थी किलोमीटर स्कीम की 10 बसें-

दिल्ली कूच से एक दिन पहले ही किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों को चलाया गया था। उसके बाद से बसें बंद हो गई है। किलोमीटर स्कीम मालिकों का कहना है कि कुछ तो पहले ही बसें से नुकसान हो चुका है। अब फिर दोबारा से बसों को बंद कर दिया गया है। इससे बसों की किस्त भी नहीं भर पा रहे है। बसों की समय पर मेंटेनेंस नहीं हो रही है। बसों को चलाना चाहिए।

बसें बंद करने के दिए गए हैं आदेश

टीएम कमलजीत ने बताया कि बसों को बंद करने के अभी आदेश दिए हुए है। जब उच्चाधिकारियों की तरफ से बस चलाने का आदेश मिल जाएंगे। बसों को चला दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.