Move to Jagran APP

जनहित के कार्यो को तय समय में निपटाएं शाखा कर्मचारी : बलबीर

दो साल दो महीने सेवाएं देने के बाद ईओ अशोक कुमार का कैथल से कालका नगर परिषद में तबादला हो चुका है। सोमवार को पानीपत से कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने ईओ का कार्यभार संभाल लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:54 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:54 AM (IST)
जनहित के कार्यो को तय समय में  निपटाएं शाखा कर्मचारी : बलबीर
जनहित के कार्यो को तय समय में निपटाएं शाखा कर्मचारी : बलबीर

जागरण संवाददाता, कैथल : दो साल दो महीने सेवाएं देने के बाद ईओ अशोक कुमार का कैथल से कालका नगर परिषद में तबादला हो चुका है। सोमवार को पानीपत से कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने ईओ का कार्यभार संभाल लिया।

loksabha election banner

इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार भी वहां मौजूद रहे। अशोक कुमार ने नगर परिषद की सभी शाखाओं के बारे में जानकारी दी। किस अधिकारी और कर्मचारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसके बारे में बताया। बता दें कि इससे पहले भी बलबीर सिंह पूंडरी नगर पालिका में सचिव के पद रह चुके हैं। नगर परिषद में इस समय नप सचिव, पालिका अभियंता, सुपरिटेंडेंट, मुख्य सफाई निरीक्षक के पद खाली हैं। इन शाखाओं की जिम्मेदारी दूसरे कर्मचारियों को दी हुई है, जिस कारण काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

नप शाखाओं का किया निरीक्षण

नवनियुक्त ईओ बलबीर सिंह ने दोपहर बाद नगर परिषद की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। हर शाखा में कर्मचारियों से उनके काम करने का तरीका पूछा। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित के कार्यों को तय समय सीमा में ही पूरा करें। कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। काम में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

अगर लापरवाही मिलती है तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में सफाई व्यवस्था में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। सभी शाखाओं में कोरोना नियमों का पालन किया जाए और लोगों की भीड़ ना एकत्रित होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान लेखाकार अधिकारी साहब राम, लेखाकार अधिकारी पवन कौशिक, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.