विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
आरकेएसडी कालेज की पुस्तकालय समिति की ओर से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। अंतिम दिन प्रदर्शनी में लोगों का तांता लगा रहा। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जागरण संवाददाता, कैथल : आरकेएसडी कालेज की पुस्तकालय समिति की ओर से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। अंतिम दिन प्रदर्शनी में लोगों का तांता लगा रहा। कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी की।
प्रतिस्पर्धात्मक, मोटिवेशनल और व्यक्तित्व विकास विषयों से संबंधित होने के कारण इनकी मांग को देखते हुए विशेष रूप से पब्लिसर से पुस्तकों को खरीदने का प्रावधान भी किया गया था। प्राचार्य डा. संजय गोयल, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा पुस्तकों को भी खरीदा। डा. संजय ने बताया कि पुस्तकालय समिति ने यह निर्णय लिया है कि विभिन्न विषयों के प्रति विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के लिए पुस्तक प्रदर्शनी एवं इच्छानुसार खरीदने की सुविधा भी दी जाए। पुस्तकालय को अपडेट किया गया है। इसमें दो वातानुकूलित तल तैयार किए गए हैं। नए सत्र से विद्यार्थी देर रात तक इसका प्रयोग कर पाएंगे। अंतिम दिन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल प्रजापति सहित विभिन्न लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।