Move to Jagran APP

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए सरगर्मी तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। नए साल 2020 में नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 से अधिक प्राइमरी सदस्य बनाए गए हैं उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 11:40 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:17 AM (IST)
भाजपा के संगठनात्मक चुनावों  के लिए सरगर्मी तेज
भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के लिए सरगर्मी तेज

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। नए साल 2020 में नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 से अधिक प्राइमरी सदस्य बनाए गए हैं, उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। ये सक्रिय सदस्य बूथ अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस समय भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक गुर्जर को दी हुई है। उनकी जगह कौन नया जिलाध्यक्ष होगा, इसे लेकर पार्टी में काम शुरू हो गया है। संगठन की तरफ से भी नए जिलाध्यक्ष का नाम आ सकता है, ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं। यदि मंडल अध्यक्ष सहमत नहीं हुए तो चुनाव हो सकता है।

कैथल में भाजपा के कई नेता जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष से लेकर कई ऐसे वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष बनने के लिए ताल ठोंक रहे हैं, जिनकी प्रतिष्ठा जिला अध्यक्ष पद से भी ऊंची है। सत्तारूढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष का अपने आप में बड़ा रुतबा होता है। ऐसे में जिला अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अनेकों नेता मैदान में हैं। दिनों-दिन बढ़ रही लोबिग को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार जिला अध्यक्ष नया मिलेगा।

कहने को तो भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर भी एड़ी -चोटी का जोर लगाए हुए हैं। लेकिन जातीय समीकरण व संगठन में कई नेताओं की नाराजगी उनकी राह में रोड़ा साबित हो रही है। गुर्जर समुदाय से एक बड़े नेता लीला राम इस समय कैथल से विधायक हैं। पिछली बार भी गुर्जर समाज से जिला अध्यक्ष, चेयरमैन मार्केट कमेटी, वाइस चेयरमैन जिला परिषद सहित तमाम पदों पर एक ही समाज से होने के कारण लोगों में चर्चाएं थी कि दूसरों की अनदेखी हो रही है। इस बार भाजपा संगठन जिला अध्यक्ष को बदलकर जातीय समीकरण साधने के प्रयास में है।

बॉक्स-

अब तक भाजपा का जिलाध्यक्ष कैथल व पूंडरी हलके से ही बनते आ रहा है। कैथल व कलायत में पहली बार भाजपा ने कमल खिलाया है। दोनों हलकों में से किसी एक नेता को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। नए जिलाध्यक्ष बनने वालों में नरेश मित्तल, अजीत चहल, रविभूषण गर्ग, अरुण सर्राफ, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज, विकास तंवर क्योड़क, मुनीष कठवाड़ का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.