लोकसभा के बाद अब विधानसभा का रण जीतेगी भाजपा : यशपाल
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता यशपाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के कारण जनता ज्यादा से ज्यादा जुड़ रही है। लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने अपनाया और पूरे देश में बहुमत से ज्यादा सीटें दिलवाई।
जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता यशपाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के कारण जनता ज्यादा से ज्यादा जुड़ रही है। लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने अपनाया और पूरे देश में बहुमत से ज्यादा सीटें दिलवाई। लोकसभा चुनावों के बाद अब विधानसभा चुनावों का रण भी भाजपा जीतेगी। वे लोकसभा चुनाव की जीत के बाद सुभाष नगर में लोगों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में युवाओं को नौकरी के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं रही है। अब ईमानदारी और मेरिट के हिसाब से नौकरियां दी जा रही है। विधानसभा चुनावों तक हजारों युवाओं को नई नौकरी मिल जाएगी। जनता भी कल्याणकारी नीतियों का पूरा फायदा ले रही है। हर जरूरतमंद को सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है। विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। लोकसभा की तरह विधानसभा में भी विपक्षी पार्टियों की जमानत जब्त करवानी है।
इस मौके पर रिकू गुर्जर, सचिन, प्रदीप, बलकार, रविप्रकाश, बलबीर, कृष्ण मौजूद थे।
-
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप