Move to Jagran APP

जिले में धूमधाम से मनाया भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस

मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां खंड एवं जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए तो वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा फहराया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:42 AM (IST)
जिले में धूमधाम से मनाया भाजपा  पार्टी का स्थापना दिवस
जिले में धूमधाम से मनाया भाजपा पार्टी का स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, कैथल : मंगलवार को जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां खंड एवं जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए तो वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। इसी कड़ी में सेक्टर 19 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्यातिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण भी किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन को सुना। राज्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को पक्की छत, रसोई गैस, बिजली, आयुष्मान भारत योजना के लाभ दिलाना ही सरकार का संकल्प है। छोटे किसानों व उनकी जरूरतों को जितना प्राथमिकता भाजपा ने दी है, उतना पहले कभी भी किसी पार्टी ने नहीं दी। किसानों के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए तीन कृषि कानून, पीएम किसान समृद्धि योजना, फसल बीमा योजना समेत विभिन्न प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र, प्रदेश के भाजपा नेतृत्व द्वारा बनाई गई योजनाओं, निर्णयों का लाभ आमजन, विशेषकर समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में मौजूद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया

सीवन : सीवन व आस पास के क्षेत्र में भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कांगथली मंडल के अध्यक्ष साहब सिंह सैर ने गांव कांगथली में भाजपा का ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। पार्टी का आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं और भाजपा में हर कार्यकतर को विशेष महत्व दिया जाता है। इस मौके पर ज्वाला राम, टेक चंद शमर, राम ज्वाया, कृष्ण पंडित, गुरमेज सिंह, सोनू कश्यप, कुलदीप राणा, पवन अगोंध व अन्य मौजूद थे। सीवन में भाजपा नेताओं में पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, मा. रति राम, बलविद्र कुमार, पवन चुघ, कुमारी संगीता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहरा कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।

गांव पिलनी में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, पाई: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस गांव पिलनी के बूथ नंबर 140 पर धूमधाम से मनाया गया। आज के दिन छह अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का सदा यह लक्ष्य रहा है कि अंत्योदय और एंकात मानववाद को लेकर के चली और उस पर काम किया। गांव के सभी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर के भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भारत माता के जयकारे लगाए। पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव कृष्ण शर्मा पिलनी, संदीप कुमार, सुखदेव शर्मा, राजाराम, दिनेश शर्मा, बलविद्र, रामकला, दलराज, मुकेश कुमार, अमित कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस

कैथल : भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर पार्टी की महिला सदस्यों में भी अलग जोश देखने को मिला। पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता चौधरी ने पार्टी का झंडा फहराया। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिलाएं, जिनमें कामकाजी महिलाएं तथा ग्रहणी या भी शामिल थी। सभी ने देश के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त किया। इस मौके पर सीमा शर्मा शहरी मंडल अध्यक्ष, रंजना शर्मा, सीमा सिगला सनसिटी, राजेंद्र, रूपा शर्मा पूंडरी, ओम प्रभा शामिल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.