भाजपा सरकार ने अब खिलाड़ियों की जेबों पर डाका डाला है: लाली
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : राहुल गांधी युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष लाली शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गुहला चीका : राहुल गांधी युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष लाली शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब खिलाड़ियों की जेबों पर डाका डालने का काम किया है। अपना खून पसीना एक कर देश के लिए मेडल जितने वाले खिलाड़ियों का तैंतीस प्रतिशत पैसा काटना इन खिलाड़ियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो खेल नीति बनाई थी भाजपा सरकार ने उस नीति को बर्बाद कर दिया गया है। भाजपा ने पहले खिलाड़ियों की इनाम राशि में कटौती की, अब उनके मेहनताना में से तैंतीस प्रतिशत सरकार के खाते में जमा करवाने के फरमान से खिलाड़ियों का मनोबल कम होगा। शर्मा ने सरकार के इस फैसले की कड़ी ¨नदा की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें