बरोदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की होगी जीत : अशोक गुर्जर
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि बरोदा उप-चुनाव में भाजपा-जजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त जीत पक्की है। अशोक ने कहा कि वह सुबह आठ बजे से लेकर रात को एक बजे तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपनी टीम के साथ प्रचार किया है।
संस, सीवन : भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि बरोदा उप-चुनाव में भाजपा-जजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त जीत पक्की है। अशोक ने कहा कि वह सुबह आठ बजे से लेकर रात को एक बजे तक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपनी टीम के साथ प्रचार किया है। दिन में जनसभाओं के साथ-साथ डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बरौदा में इस बार कांग्रेस व इनेलो का घमंड टूटेगा और भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त की शानदार जीत कई हजार मतों से होगी। उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की तरफ माहौल एक तरफ ही है। परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की नीतियां अपनाई थी से तंग व परेशान हैं। वहां का मतदाता जागरूक हो चुका है और क्षेत्र में विकास चाहता है। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन मिलकर विकास करवा रहा है।
-------