Move to Jagran APP

महान शख्सियत थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: विधायक लीला राम

विधायक लीला राम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान शख्सियत थे। वे बचपन से ही काफी बुद्धिमान एवं उज्ज्वल थे। छोटी सी उम्र से ही संघर्ष कर बड़ा जीवन जीने वाले दीनदयाल समाज के लिए एक मिसाल हैं।

By Edited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:11 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:11 AM (IST)
महान शख्सियत थे पंडित दीनदयाल  उपाध्याय: विधायक लीला राम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतीकात्मक फोटो। जागरण

जागरण संवाददाता, कैथल। विधायक लीला राम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान शख्सियत थे। वे बचपन से ही काफी बुद्धिमान एवं उज्ज्वल थे। छोटी सी उम्र से ही संघर्ष कर बड़ा जीवन जीने वाले दीनदयाल समाज के लिए एक मिसाल हैं। विधायक आरकेएसडी कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से व्याख्यान दिया। विधायक ने कहा कि वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ का निर्माण डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय की पहले उत्तर प्रदेश शाखा के महासचिव और बाद में अखिल भारतीय महासचिव के रूप में नियुक्ति हुई। 1953 में श्यामा प्रसाद की मृत्यु हो जाने के कारण इसकी पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल उपाध्याय पर आ गई।

इससे वे 15 सालों तक जुड़े रहे। यह भारत की मजबूत राजनीतिक पार्टी में से एक बन गई और इस पार्टी के अध्यक्ष बने। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी रवि गिरी महाराज ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरुण सर्राफ, रामकुमार नैन, भाग¨सह खनौदा, शीशपाल गोयल, अरुण गर्ग, पार्षद आशा रानी, रामपाल राणा, वीरेंद्र बत्रा, संजीव कांगड़ा, ज्योति सैनी, सुशीला शर्मा, मोहित राठी, सीमा शर्मा, शीशपाल दाऊ मौजूद रहे।

राष्ट्रहित में संघर्ष व त्याग की मिसाल हैं पंडित दीनदयाल

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर कहा कि उनके विचार और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। राजनीति के पुरोधा बहुमुखी प्रतिभा के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल ने अंत्योदय के सिद्धांत पर अपना संपूर्ण जीवन किसान, कमेरे, गांव, गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया।

महान विचारक एवं राष्ट्रभक्त थे दीनदयाल : गर्ग भाजपा नेता रविभूषण गर्ग ने कहा कि महान विचारों, राष्ट्र भक्ति और एक मानववाद के जन्मदाता थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन देश सेवा में लगाते हुए राष्ट्रवाद का संदेश दिया। वे समावेशित सोच वाले व्यक्ति थे और साहित्य के प्रति उनकी अगाध रुचि थी।

एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेश ¨पटू व मंडल अध्यक्ष कर्मवीर लीला भी मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.