Move to Jagran APP

खेल विभाग का बड़ा फैसला, अब मंडल स्तर पर बनेंगे खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र

खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 05:23 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 05:23 AM (IST)
खेल विभाग का बड़ा फैसला, अब मंडल स्तर पर बनेंगे खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र
खेल विभाग का बड़ा फैसला, अब मंडल स्तर पर बनेंगे खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र

सुनील जांगड़ा, कैथल : खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के कई जिलों में फर्जी खेल ग्रेडेशन बनाए जाने की सूचना खेल विभाग के पास गई थी। सूचना के बाद खेल विभाग की तरफ से पांच जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, रेवाड़ी और भिवानी में ग्रेडेशन प्रमाण पत्रों के कागजातों की जांच की गई थी। अभी मामले की जांच चल ही रही है कि खेल विभाग की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। अब सी और डी स्तर के खेल ग्रेडेशन मंडल स्तर पर बनाए जाएंगे। पहले यह सुविधा जिला स्तर पर दी जाती थी। ए और बी स्तर के प्रमाण पत्र निदेशालय की तरफ से जारी किए जाते हैं। हरियाणा के सभी जिलों को चार मंडलों में बांटा हुआ है। इनमें हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और अंबाला मंडल है। हर मंडल के लिए एक डिप्टी डायरेक्टर लगाया हुआ है। अब जिला स्तर पर प्रमाण पत्र के कागजातों की जांच की जाएगी। ग्रेडेशन से संबंधित कर्मचारी और खिलाड़ियों को अपने मंडल पर जाकर प्रमाण पत्र बनवाकर लाना होगा। हालांकि इसके कारण खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। महीने में दो दिन किए गए हैं निर्धारित

loksabha election banner

मंडल स्तर पर ग्रेडेशन प्रमाण पत्र बनाने के लिए खेल विभाग की तरफ से दो दिन तय कर दिए गए हैं। महीने के दूसरे और चौथे मंगलवार को मंडल स्तर पर ग्रेडेशन बनाकर दिए जाएंगे। अगर दूसरे और चौथे मंगलवार को राजकीय अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। प्रमाण पत्र खेल निदेशालय की तरफ से छपवा कर मंडल स्तर पर भेजे जाएंगे। इस मंडल के अधीन हैं ये जिले

1. हिसार मंडल : फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी।

2. रोहतक मंडल : जींद, झज्जर, पानीपत, रोहतक, सोनीपत।

3. गुरुग्राम मंडल : फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी।

4. अंबाला मंडल : पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल। ये हैं प्रमाण पत्र के फायदे

खिलाड़ियों के लिए इस प्रमाण पत्र के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी भी कालेज में स्पो‌र्ट्स कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह प्रमाण पत्र जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी स्पो‌र्ट्स कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी या डी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। निदेशालय की तरफ से नए निर्देश प्राप्त हुए

जिला खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बताया कि ग्रेडेशन प्रमाण पत्र को लेकर निदेशालय की तरफ से नए निर्देश प्राप्त हुए हैं। अब सी और डी ग्रेड के प्रमाण पत्र जिला स्तर पर नहीं बल्कि मंडल स्तर पर बनाकर दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.