बाबा करतार ¨सह ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
चुनावों से पहले कांग्रेस की चुनावों से पहले कांग्रेस की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस आपसी गुटबंदी का शिकार हो रही है, वहीं उनके समर्थक पार्टी छोड़ दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं।
संवाद सहयोगी, सीवन : चुनावों से पहले कांग्रेस की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस आपसी गुटबंदी का शिकार हो रही है, वहीं उनके समर्थक पार्टी छोड़ दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। सीवन के गांव खरकां में कांग्रेस समर्पित संत बाबा करतार ¨सह ने हलका गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अपने डेरे पर आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया। जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें हलका विधायक की जिम्मेदारी सौंपी थी उन्होंने बखूबी निभाई है। कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। हर क्षेत्र के लोगों के लिए योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है। इस मौके पर चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, मंगत राम, बलवंत, सूरता राम शर्मा, जगमाल राणा, जयप्रकाश, हरजोत, गुरजीत ¨सह, गगन, प्रेम ¨सह, रोशन, हंस राज मौजूद थे।