महंत दूजपुरी को आज सौंपी जाएगी बाबा लदाना की गद्दी
तीसरी बार डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी को लेकर फैसला महंत दूजपुरी के पक्ष में आया है। फैसले के बाद बृहस्पतिवार को महंत दूजपुरी पक्ष के ग्रामीण जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिले। पहले भी दो बार फैसला दूजपुरी के हक में आने के बाद महंत गद्दी पर नहीं बैठ सके थे।
जागरण संवाददाता, कैथल :
तीसरी बार डेरा बाबा राजपुरी की गद्दी को लेकर फैसला महंत दूजपुरी के पक्ष में आया है। फैसले के बाद बृहस्पतिवार को महंत दूजपुरी पक्ष के ग्रामीण जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिले। पहले भी दो बार फैसला दूजपुरी के हक में आने के बाद महंत गद्दी पर नहीं बैठ सके थे। महंत ने प्रशासन की लापरवाही बरतने के आरोप जड़े थे। महंत ने प्रशासन पर रिश्वत मांगने तक का आरोप लगाया था। इस बार फैसला आने के साथ ही प्रशासन ने गद्दी सौंपने से संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को दूजपुरी पक्ष के ग्रामीण गद्दी की मांग लेकर अधिकारियों से मिले।
पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, शमशेर ¨सह, सूबे ¨सह, रामभूल, रामकुमार, रघुवीर ¨सह, बल¨जद्र, विक्रम ¨सह, रमेश, बलराज, महावीर ¨सह व वेद प्रकाश ने बताया कि पहले भी दो बार फैसला आने के बाद प्रेमपुरी पक्ष ने इस पर स्टे ले लिया था। इस बार उन्होंने जल्द से जल्द महंत की गद्दी दूजपुरी को देने की मांग की है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें शुक्रवार को गद्दी देने की बात कही है। महंत दूजपुरी ने बताया कि कोर्ट से मिली फैसले की कॉपी को नायब तहसीलदार ईश्वर ¨सह को दी है। शुक्रवार को प्रशासन गांव में पहुंचकर गद्दी पर बैठाएगा।
बॉक्स
नायब तहसीलदार को प्रशासन ने सौंपी थी डेरे की देखरेख :
बाबा राजपुरी डेरे में अप्रैल 2018 से लेकर महंत की गद्दी पर विवाद चला। प्रशासन की ओर से दो पक्षों में बंटे ग्रामीणों को देखते हुए डेरे में धारा 145 लगाकर इसे अपने अधीन कर लिया गया था। नायब तहसीलदार को डेरे का प्रशासक नियुक्त किया गया। फैसला नहीं आने तक वे ही इसकी देखरेख कर रहे थे। डेरा 500 वर्ष पुराने इतिहास को समेटे हुए है। दशहरा पर्व से अगले दिन यहां मेला लगता है। इसमें 35 से 40 लाख का चढ़ावा आता है।
बॉक्स : धारा 145 हटाई जाएगी
नायब तहसीलदार कैथल ईश्वर ¨सह ने कहा कि कोर्ट का फैसला बुधवार को महंत दूजपुरी के पक्ष में आया है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से डेरे में लगी धारा 145 हटा दी जाएगी। कानूनगों के माध्यम से बाबा राजपुरी डेरे के महंत की गद्दी बाबा दूजपुरी को सौंपी जाएगी।