बैडमिटन प्रतियोगिता में आशीष ने मारी बाजी
गांव कठवाड़ में बाबा बिहारी दास बैडमिटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगित
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 05:28 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 05:28 PM (IST)
कैथल (वि) : गांव कठवाड़ में बाबा बिहारी दास बैडमिटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता की शुरूआत आयकर विभाग के मास्टर विक्रम खेपड, संदीप कुमार व गुरनेक सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महंत त्रिवेणी दास मुख्यातिथि रहे। इसमें 24 लोगों ने भाग लिया। अंडर-19 में आशीष ने प्रथम व अनिल सैनी सीवन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओपन गेम में भी प्रथम स्थान पर आशीष ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर अमन मलिक रहे। इस मौके पर विक्रम सिंह, राहुल शर्मा, रोबिन, अशोक, आशीष, जतिन, सुनील ढुल, रजत, सिगला, विरेंद्र, विजय मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें