Move to Jagran APP

छात्र पर चाकुओं से हमले के आरोपितों पर केस

12वीं कक्षा के छात्र पर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:48 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 08:48 AM (IST)
छात्र पर चाकुओं से हमले के आरोपितों पर केस
छात्र पर चाकुओं से हमले के आरोपितों पर केस

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

12वीं कक्षा के छात्र पर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कौल निवासी कर्मसिंह ने आरोप लगाया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास दो लड़की और दो लड़के हैं। छात्र पर चाकुओं से हमले के आरोपितों पर केस

जागरण संवाददाता, कैथल :

12वीं कक्षा के छात्र पर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कौल निवासी कर्मसिंह ने आरोप लगाया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास दो लड़की और दो लड़के हैं। बड़ा लड़का साहिल गांव में ही प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। 12 नवंबर को साहिल स्कूल गया था। छोटा लड़का सुनील के साथ वह मोटर साइकिल पर खेतों की तरफ जा रहा थे। जब स्कूल के गेट सामने से गुजर रहे थे तो हमने देखा उसे लड़के साहिल को गांव का ही संदीप अपने दोनो हाथों से पकड़े हुए था। उसके गांव के ही अंकुश ने चाकू से उसके बेटे पर हमला कर दिया। दोनों बाइक रोकते हुए साहिल को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चोट लगने से उसका बेटा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.