Move to Jagran APP

गणेश पूजन कर किया विसर्जन

सीवन आई प्ले आई स्कूल में मुंजाल परिवार की ओर से विराजमान करवाए गए भगवान गणपति की प्रतिमा का बृहस्पतिवार को धूम धाम से विसर्जन किया गया। पिछले 10 दिनों से आई प्ले स्कूल में में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा भाव से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा था जिसका समापन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:08 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 09:08 AM (IST)
गणेश पूजन कर किया विसर्जन
गणेश पूजन कर किया विसर्जन

सीवन : आई प्ले आई स्कूल में मुंजाल परिवार की ओर से विराजमान करवाए गए भगवान गणपति की प्रतिमा का बृहस्पतिवार को धूम धाम से विसर्जन किया गया। पिछले 10 दिनों से आई प्ले स्कूल में में बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा भाव से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा था जिसका समापन किया गया। वेद प्रकाश मुंजाल ने बताया कि 10 दिन पहले भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना बड़े ही विधि-विधान से की गई थी। सुबह-शाम आरती व शाम को भजन संध्या होती थी। आज भगवान गणपति जी की मूर्ति के विसर्जन के उपलक्ष्य में एक शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु थे जो भजनों पर नाचकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। इस शोभा यात्रा ने पूरे शहर का चक्कर लगाया व भगवान गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। इस अवसर पर शैली मुंजाल, विक्रम मुंजाल, पुष्पा मुंजाल, मनोज कथूरिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.