Move to Jagran APP

बरसात से छंटा धूल का गुबार, गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, कैथल : धूल भरी हवा व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मौसम में बदलाव के बाद रविवार

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:57 PM (IST)
बरसात से छंटा धूल का  गुबार, गर्मी से राहत
बरसात से छंटा धूल का गुबार, गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

धूल भरी हवा व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मौसम में बदलाव के बाद रविवार को हुई प्री मानसून बरसात ने राहत दिलाई है। धूल व गर्मी के चलते पिछले एक सप्ताह से लोगों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा था, हालांकि तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बरसात नहीं होने के कारण तापमान में ज्यादा सुधार नहीं था।

रविवार को सुबह आसमान घने काले बादलों से घिर गया। सुबह करीब पांच बजे से लेकर दस बजे तक तेज बरसात हुई। बरसात से शहर की सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों चालकों और पैदल चल रहे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया व धूप भी निकली।

बॉक्स

52 एमएम हुई बरसात

जिलेभर में हुई 52 एमएम बरसात से शहर की सड़कें पानी से भर गई। बरसात के बाद तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 72 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई।

बॉक्स

बाजारों व पार्कों में लगी भीड़

बरसात के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर के बाजारों में लोगों की आवाजाही दिखाई दी। वहीं पार्कों में भी बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। दोपहर बाद फिर से सड़कों पर लोगों का जमावड़ा हो गया। शहर के ताऊ देवीलाल टाउन पार्क, चिल्ड्रन पार्क व जवाहर पार्क में लोग अपने बच्चों के साथ टहलते दिखाई दिए।

बॉक्स

किसानों के चेहरे खिले

बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान पिछले कई दिनों से मौसम की करवट का इंतजार कर रहे थे। अब खेतों में बरसात का पानी भरने से धान रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। किसान कृष्ण कुमार, रघुबीर ¨सह, दिलबाग, रामकुमार ने बताया कि इस बरसात से किसानों के राहत मिली है। अब धान का कार्य शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.