Move to Jagran APP

सत्ता में आने के बाद कैथल को अग्रणी जिला बनाना ही लक्ष्य : सुरजेवाला

विधानसभा क्षेत्र कैथल से कांग्रेस ने तीसरी बार दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। इस बार जीते तो हैट्रिक लगाने में सफल रहेंगे। 2009 व 2014 के चुनाव में 22 व 23 हजार से अधिक वोटों से जीतकर सुरजेवाला इस सीट पर रिकार्ड बना चुके हैं। 2004 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला यहां विधायक बने थे

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:41 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 09:41 AM (IST)
सत्ता में आने के बाद कैथल को अग्रणी जिला बनाना ही लक्ष्य : सुरजेवाला
सत्ता में आने के बाद कैथल को अग्रणी जिला बनाना ही लक्ष्य : सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा क्षेत्र कैथल से कांग्रेस ने तीसरी बार दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है। इस बार जीते तो हैट्रिक लगाने में सफल रहेंगे। 2009 व 2014 के चुनाव में 22 व 23 हजार से अधिक वोटों से जीतकर सुरजेवाला इस सीट पर रिकार्ड बना चुके हैं। 2004 के विधानसभा चुनाव में उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला यहां विधायक बने थे। पिता-पुत्र ने तीनों बार इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़े कैलाश भगत को हराया था, लेकिन इस बार इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला का साक्षात्कार करते हुए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई।

loksabha election banner

सवाल : इस बार विधानसभा चुनाव में किससे चुनौती मिल रही है?

जवाब : हमारा चुनाव कैथल की जनता लड़ रही है और कैथल की जनता का मुकाबला भाजपा के झूठ और फरेब से है। सच्चाई जीतेगी, कांग्रेस जीतेगी और झूठ की हार होगी। कांग्रेस ने हमेशा ही विकास की बात की है।

सवाल : इस चुनाव में जीते तो हैट्रिक लगाने में सफल रहेंगे, चुनाव कैसा चल रहा है?

जवाब : चुनाव बहुत अच्छा चल रहा है। कैथल की जनता सच्चाई से वाकिफ है। उसे पता है कि यहां विकास किसने कराया है और कौन कैथल को आगे ले जाने में सक्षम है। जनता के आशीर्वाद से उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सवाल : भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में 75 पार का लक्ष्य रखा है, इस पर क्या कहेंगे?

जवाब : हरियाणा के सभी वर्ग भाजपा से बेहद नाराज हैं। इस चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। सवाल : लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर भारी बढ़ती बनाई थी, क्या तोड़ पाएंगे?

जवाब : लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में और चुनावी मुद्दों में बहुत फर्क होता है। कैथल की जनता हमेशा लोकसभा और विधानसभा में अलग-अलग निर्णय करती आयी है। 2014 के लोक सभा चुनावों में भी यहाँ से भाजपा जीती थी, लेकिन उन्होंने इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में मुझे बड़े अंतर से जीत का आशीर्वाद दिया था। 2019 में भी 2014 का इतिहास दोहराया जाएगा। सवाल : विधायक बनने के बाद जिले के विकास को लेकर क्या विजन रहेगा?

जवाब : 2005 से 2014 के बीच कैथल में काफी विकास हुआ, लेकिन अभी भी कैथल में विकास की असीम संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में कैथल के विकास में अड़चने पैदा की और कांग्रेस द्वारा शुरू की गई परियोजनाएं भी अभी अधर में लटकी हुई हैं। अगले पांच साल में हम कैथल को प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाकर दम लेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। देहात में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगा। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। सवाल : इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीट जीतने में सफल रहेगी?

जवबा : यह सब जनता के हाथ में है। जनता से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के बल पर मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। सवाल : इन दिनों चुनाव प्रचार में कितने घंटे मतदाताओं के बीच रहते हो?

जवाब : चुनाव प्रचार के दौरान जहां भी जा रहा हूं जनता से भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है। इससे हर क्षण नई ऊर्जा और ताकत मिलती है। उनका चुनाव प्रचार क्षेत्र की जनता कर रही है, जो भी जनता का आदेश होता है वे उसका पालन करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.