Move to Jagran APP

प्रशासक को मिली नगर परिषद हाउस की शक्तियां

नगर परिषद के पार्षदों का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो चुका है। मंगलवार को एसडीएम डा. संजय कुमार ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। अब उनकी देखरेख में ही नगर परिषद के कार्य होंगे। नगर परिषद के 31 पार्षदों वाले हाउस की शक्तियां अब प्रशासक के पास चली गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 07:44 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 07:44 AM (IST)
प्रशासक को मिली नगर परिषद हाउस की शक्तियां
प्रशासक को मिली नगर परिषद हाउस की शक्तियां

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद के पार्षदों का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो चुका है। मंगलवार को एसडीएम डा. संजय कुमार ने प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। अब उनकी देखरेख में ही नगर परिषद के कार्य होंगे। नगर परिषद के 31 पार्षदों वाले हाउस की शक्तियां अब प्रशासक के पास चली गई है। प्रशासक शहर में 25 लाख रुपये तक के विकास कार्य अपने स्तर पर करवा सकते हैं। उनके बाद जिला पालिका आयुक्त को 50 लाख रुपये तक के कार्य करने की शक्तियां दी हुई हैं। विकास कार्यों को लेकर तैयार किए गए चेकों पर पहले नप चेयरमैन के हस्ताक्षर होते थे, लेकिन अब चेक पर प्रशासक के हस्ताक्षर होंगे। जब तक नगर परिषद में नया चैयरमैन नहीं मिल जाता तब तक प्रशासक की देखरेख में ही सभी प्रकार के विकास कार्य होंगे।

loksabha election banner

पांच साल में बदले छह ईओ

नगर परिषद के पार्षदों का कार्यकाल पांच साल रहा। इन पांच सालों में नप के छह कार्यकारी अधिकारी आए। 22 जून 2016 से 25 अगस्त 2016 तक ईओ मनेंद्र सिंह रहे। उसके बाद 26 अगस्त 2016 से 31 जनवरी 2017 तक ईओ मालक सिंह रहे। नौ फरवरी 2017 से एक मई 2017 तक ईओ एसके चौहान रहे। 31 मई 2017 से 16 नवंबर 2018 तक ईओ विक्रम सिंह रहे। उनके कार्यकाल में ही शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी बैंक स्क्वेयर को लेकर विवाद हुआ था। 22 नवंबर 2018 से 10 जनवरी 2021 तक ईओ अशोक कुमार ने कार्यभार देखा। अशोक कुमार ने दो साल एक महीने का सबसे ज्यादा समय नगर परिषद में निकाला। हालांकि उनकी सूझबूझ से ही सिटी बैंक स्क्वेयर मामले में नप अधिकारियों की जान बच पाई थी। उन्होंने आते ही एजेंसी को की गई करीब दो करोड़ रुपये की राशि रिकवर की थी। 11 जनवरी 2021 से अब तक ईओ बलबीर सिंह कार्यभार देख रहे हैं, जिनके कार्यकाल में पार्षदों के पांच साल पूरे हुए।

शहर में चल रहे विकास कार्यो में लाएंगे तेजी

प्रशासक का कार्यभार संभालने के बाद डा. संजय कुमार ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यो को तेजी से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। नप अधिकारियों को साथ लेकर शहर की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.