Move to Jagran APP

लोगों के मन से गिर चुकी है गठबंधन सरकार: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि औपचारिक तौर पर गिरने से पहले भाजपा गठबंधन की सरकार लोगों के मन से गिर चुकी है। वे रविवार को गांव करोड़ा में परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 07:06 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 07:06 AM (IST)
लोगों के मन से गिर चुकी है गठबंधन सरकार: हुड्डा
लोगों के मन से गिर चुकी है गठबंधन सरकार: हुड्डा

संवाद सहयोगी, पूंडरी: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि औपचारिक तौर पर गिरने से पहले भाजपा गठबंधन की सरकार लोगों के मन से गिर चुकी है। वे रविवार को गांव करोड़ा में परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कंवरपाल करोड़ा ने किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निशाने पर प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार रही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि ये देश की पहली सरकार है जिसने इतने कम समय में ही पूरे प्रदेश की जनता का भरोसा खो दिया है। किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि तीन दिन की बेमौसमी बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसान कंगाली की कगार पर हैं, लेकिन सरकार अब तक मदद के लिए आगे नहीं आई है। कुदरत की मार, सरकार की नीतियों और धान घोटाले जैसे घोटालों की वजह से किसान कर्जदार होता जा रहा है। इसलिए किसानों को फसली खराबे का पूरा मुआवजा दिया जाए। फसल बीमा होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया। कांग्रेस किसानों के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठा रही है। बारिश के बाद प्रदेशभर से सड़कों की खस्ता हालत खराब है। भाजपा ने प्रदेश को पीछे धकेला

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार से प्रदेश का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। क्योंकि इस सरकार ने प्रदेश को आगे बढ़ाने की बजाए पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस सरकार के वक्त हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, खिलाड़ियों के मान-सम्मान और युवाओं को रोजगार देने में नंबर वन था। लेकिन बीजेपी राज में प्रदेश अपराध, नशे, बेरोजगारी, दंगों और प्रदूषण में नंबर वन बन गया है। मंच पर चार महिला खिलाड़ियों को भी उन्होंने सम्मानित किया। 1966 से 2014 तक प्रदेश में इतनी हत्या नही हुई जितनी भाजपा के शासन के दौरान 2014 से 6 साल के कार्यकाल में हा गई। कांग्रेस में आस्था जताई है, तो मिले पूरा सम्मान: करोड़ा

इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कंवरपाल करोड़ा ने कहा कि वे अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर कांग्रेस में इसी उम्मीद से शामिल हुए थे कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। इस पर हुड्डा ने भी उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, विधायक सुभाष, मेवा सिंह, दिल्लूराम, सुलतान सिंह जडौला, सुनीता बतान, ललित वालिया व आयोजक कंवरपाल करोड़ा ने भी रैली को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.