Move to Jagran APP

कांग्रेस को छोड़ भाजपा में 50 कार्यकर्ता शामिल

हुडा स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में अपनी आस्था दिखाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 08:04 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:04 AM (IST)
कांग्रेस को छोड़ भाजपा में  50 कार्यकर्ता शामिल
कांग्रेस को छोड़ भाजपा में 50 कार्यकर्ता शामिल

जागरण संवाददाता, कैथल : हुडा स्थित भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में अपनी आस्था दिखाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं, उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण ही विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों तक हरियाणा से विपक्ष पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार ने लगातार ऐसे फैसले लिए हैं जो देशहित में हैं। देश की जनता भी सरकार के फैसले का सम्मान कर रही है। इस बार विधानसभा चुनावों के बाद सीएम मनोहर लाल दोबारा से हरियाणा की कमान संभालेंगे।

जिला परिषद पार्षद मुनीष कठवाड़ ने कहा कि प्रतिदिन दूसरी पार्टियों से कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे भाजपा और भी ज्यादा मजबूत हो रही है। इस मौके पर संजय भारद्वाज, कन्नू राम वाल्मीकि, नरेश सजूमा, कपूरा राम, संजीव, राजेश मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.