Move to Jagran APP

खेलो हरियाणा में कैथल से 387 लड़के और लड़कियां दिखाएंगी दमखम

कोरोना के कारण करीब दो सालों से खेल विभाग की तरफ से कोई भी प्रतियोगिता नहीं करवाई जा रही थी। कोरोना के डर को निकालने के लिए खेल विभाग राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता करवा रहा है। यह प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक छह जिलों गुरुग्राम फरीदाबाद अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र और करनाल में होनी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 08:11 AM (IST)
खेलो हरियाणा में कैथल से 387 लड़के और लड़कियां दिखाएंगी दमखम
खेलो हरियाणा में कैथल से 387 लड़के और लड़कियां दिखाएंगी दमखम

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना के कारण करीब दो सालों से खेल विभाग की तरफ से कोई भी प्रतियोगिता नहीं करवाई जा रही थी। कोरोना के डर को निकालने के लिए खेल विभाग राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा प्रतियोगिता करवा रहा है। यह प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में होनी है। प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा चुके हैं। कैथल से 20 खेलों के लिए 387 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे और फोटो कापी मान्य नहीं होगी। इनमें आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इसके अलावा दसवीं की मार्कशीट, हरियाणा निवासी का प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। फरीदाबाद और गुरुग्राम जाने वाले खिलाड़ी 26 अगस्त को सुबह छह बजे बस स्टैंड से रवाना होंगे। अन्य खिलाड़ी 26 अगस्त को 11 बजे बस स्टैंड से रवाना होंगे।

loksabha election banner

इस खेल के इतने खिलाड़ी लेंगे भाग

खेल लड़के लड़कियां

आर्चरी 02 02

एथलेटिक्स 19 16

बैडमिटन 02 02

बास्केटबाल 12 12

बाक्सिग 10 09

साइकिलिग 07 07

जिम्नास्टिक 07 11

फुटबाल 16 16

हाकी 18 18

हैंडबाल 16 16

जूडो 07 07

नेशनल कबड्डी 12 12

खो-खो 12 12

लान टेनिस 02 00

तैराकी 25 25

टेबल टेनिस 02 02

कुश्ती 14 07

वेटलिफ्टिग 03 00

वालीवाल 12 12

शूटिग 02 01

राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा के लिए लड़के और लड़कियों का चयन कर लिया गया है। जिले से 20 खेलों के 387 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्हें उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक लेकर आएंगे। खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।

सतविद्र गिल, जिला खेल अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.