Move to Jagran APP

जिले में 12 प्रवासी मंडल प्रभारी नियुक्त

आने वाले चुनावों में दोबारा से जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कैथल जिले के 12 मंडलों में प्रदेश स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 11:50 PM (IST)
जिले में 12 प्रवासी मंडल प्रभारी नियुक्त
जिले में 12 प्रवासी मंडल प्रभारी नियुक्त

जागरण संवाददाता, कैथल : आने वाले चुनावों में दोबारा से जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कैथल जिले के 12 मंडलों में प्रदेश स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि नियुक्त किए गए सभी प्रवासी मंडल प्रभारी अपने-अपने मंडलों में योजना बनाकर बूथ पर एक मजबूत टीम का गठन करेंगे। टीम केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी, जिससे जनता को फायदा होगा। हर सदस्य अपने बूथ पर अलग से 20 नए दलित सदस्यों को अपने साथ जोड़ेगा। जो कार्यकर्ता मोबाइल रखते हैं उन्हें भी जोड़ने का काम किया जाएगा। अपने मंडल में सरकारी कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी ताकि उन्हें भाजपा के साथ जोड़ा जाए। महीने में दो बार अपने मंडल में जाकर कार्यकर्ताओं की मी¨टग लेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

loksabha election banner

बॉक्स

इन्हें नियुक्त किया गया है मंडल प्रभारी

प्रदेशाध्यक्ष ने 12 प्रवासी मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं इनमें संजय भारद्वाज को गुहला मंडल, विधायक कुलवंत बाजीगर को कांगथली मंडल, हरपाल चीका को सीवन मंडल, रामपाल राणा को कलायत मंडल, धर्मपाल शर्मा को राजौंद मंडल, कमलेश ढांडा को बालू मंडल, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर को क्योड़क मंडल, राजपाल तंवर को पाडला मंडल, लीला राम गुर्जर को कैथल शहर मंडल, सुभाष हजवाना को पूंडरी मंडल, रणधीर गोलन को गांव करोड़ा मंडल, मुखत्यार ¨सह को ढांड मंडल में नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.