विदेश भिजवाने के नाम पर ठगे 10 लाख 35 हजार
पूंडरी थाना पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 10 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। पैसे हड़पने के बाद तीनों आरोपित फरार चल रहे हैं। पूंडरी थाना पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 10
जागरण संवाददाता, कैथल :
पूंडरी थाना पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 10 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। पैसे हड़पने के बाद तीनों आरोपित फरार चल रहे हैं।
पुलिस को दी शिकायत में सिकंदर खेड़ी निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे प्रदीप को विदेश भिजवाना चाहता था। इसके लिए वह एक दिन पूंडरी निवासी दिलावर ¨सह व बलवान ¨सह के संपर्क में आया। दोनों आरोपितों ने उसे राहड़ा गांव निवासी मेहर ¨सह से मिलवाया। आरोपितों ने बताया कि वे तीनों नवयुवकों को विदेश भिजवाने के काम करते हैं, आपके बेटे को भी विदेश भिजवा देंगे। इसके लिए आरोपितों ने 10 लाख रुपये की डिमांड की। आरोपितों की बातों पर विश्वास करते हुए उसने उक्त रकम जल्द ही देने की बात कही। शिकायत कर्ता का आरोप है कि चार अप्रैल 2017 तक उसने अलग-अलग तिथियों में आरोपितों को उक्त रकम दे दी। इसके बाद आरोपितों ने जल्द ही उसके बेटे को विदेश भिजवाने की बात कही। जब काफी समय बीत गया तो आरोपितों से संपर्क किया, बोले कागजात तैयार हो गए हैं जल्द ही काम हो जाएगा, लेकिन बार-बार संपर्क के बाद आरोपित उसे झूठा आश्वासन देते रहे।
आरोपितों की हरकतों के बारे में जानकारी मिलने पर उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अदालत की शरण ली। अदालत ने याची की शिकायत पर पुलिस प्रशासन को मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
पुलिस ने विदेश भिजवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
- बलवान ¨सह, एएसआइ, पूंडरी थाना पुलिस।