भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आगे आएं युवा : रजिस्ट्रार
जींद के चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जींद : चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. राजेश बंसल और प्रोग्राम कोआर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ने दौड़ शुरू कराई। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। युवाओं को सम्मानित करते हुए रजिस्ट्रार ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। बीते 75 वर्षों में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। अब हमें आगे और तरक्की के तरफ बढ़ना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के के लिए युवा आगे आएं। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है। खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस मुहिम को हमें आगे लेकर जाना है। अपने आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डा. संदीप पुरवा, डा. नवीन कुमार, डा. सुनील रोहिल्ला, डा. सुदेश, कुमारी सुमन उपस्थित रहे। जासं