Move to Jagran APP

महिला दिवस पर जींद के कंडेला में महिलाओं को किया सम्मानित

युवा मंडल व ग्राम पंचायत के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर नारी रत्न अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:30 AM (IST)
महिला दिवस पर जींद के कंडेला में महिलाओं को किया सम्मानित
महिला दिवस पर जींद के कंडेला में महिलाओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जींद : युवा विकास समिति जींद ने गांव कंडेला के राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल में युवा मंडल व ग्राम पंचायत के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर नारी रत्न अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 21 महिलाओं को नारी रत्न अवार्ड सम्मान 2021 से डीएसपी पुष्पा खत्री ने सम्मानित किया। जिसमें सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, उच्च स्तर पर पड़ने वाली गांव की बेटियां व आत्म निर्भर और समाजसेवी महिलाएं शामिल रही। ग्रामीण महिलाओं से दहेज प्रथा को बंद करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सरपंच अजमेर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार जैन, पूर्व पार्षद बिजेंद्र रेढू, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सत्यवान ईक्कस, हरियाणवी कलाकार रामकेश जीवनपुर, डा. रजनीश जैन, चरण सिंह ढांडा सुदेश चहल पूनिया, पवन रेढू, गुरमेंद्र कौर, बिट्टू कंडेला उपस्थित रहे।

loksabha election banner

महिला दिवस पर छात्राओं को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दनौदा कलां में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। निदेशक राजा राम ने महिला दिवस मनाए जाने की प्राचीन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई मनुष्य अपनी माता, बहन या पत्नी का सत्कार करता हैं तो वह अवश्य ही दूसरों की माता, बहनों का भी सत्कार करेगा। मां ही अपने बच्चे को संस्कार देती है। महिलाएं हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर अपना फर्ज पूरा कर रही हैं। स्कूल में महिला दिवस पर उन छात्राओं को भी सम्मानित किया, जो शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल रही। सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी का धन्यवाद किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.