हैबतपुर में महिलाओं ने मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया
गांव हैबतपुर की महिलाओं ने मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया। जहां पर महिलाओं ने लोकगीतों पर नाच गाकर त्योहार मनाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : गांव हैबतपुर की महिलाओं ने मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया। जहां पर महिलाओं ने लोकगीतों पर नाच गाकर त्योहार मनाया। बच्चों व युवा लड़कियों ने डांस और नाटकों के माध्यम से अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम आयोजन समिति की प्रमुख राजपति ने बताया कि हमने तीज त्योहार से एक शुरुआत की थी। जिसमें पूरे गांव की महिलाओं ने इसका आनंद उठाया। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास ओर एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ रहा है। इस अवसर पर सुनीता, गीता, रूपा, भावना, कविता, सुदेश, बबली, मनीषा ने भागीदारी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें