Move to Jagran APP

महिलाओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी

सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल भरो आंदोलन के तहत महिलाओं ने गिरफ्तारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 07:20 AM (IST)
महिलाओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी
महिलाओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत दी गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, जींद : सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल भरो आंदोलन के तहत महिलाओं ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले नेहरू पार्क में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान नीलम व मिड-डे मील यूनियन की जिला प्रधान संतोष देवी ने संयुक्त रूप से की व संचालन राजबाला व संदीप जाजवान ने किया। यहां सीटू के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। अनेकों देशों की महिलाओं ने बराबर की मजदूरी, वोट का अधिकार व काम के आठ घंटे का अधिकार हासिल किया था। हमारे देश में बेरोजगारी सबसे अधिक है। आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी समेत दो लाख वर्कर्स को न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया है लेकिन सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं ही हैं। महिलाओं का संसद में आरक्षण बिल पास नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि सभी परियोजना कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18000 दिया जाए। वेतन का भुगतान महीने की दस तारीख तक किया जाए। मिड-डे मील की वर्दी की राशि सभी को समय पर दी जाए। राशन के अलावा अन्य कार्य न कराए जाएं। महिलाओं के काम को मान्यता दी जाए व जीडीपी में महिलाओं के घरेलू काम को शामिल किया जाए। इसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.