एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वंशिका भोला रही प्रथम
आर्य स्पोर्ट्स अकादमी अहिरका की खिलाड़ी वंशिका भोला ने नरवाना में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 06:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : आर्य स्पोर्ट्स अकादमी अहिरका की खिलाड़ी वंशिका भोला ने नरवाना में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर में प्रथम व 1500 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों ने सीनियर प्रतियोगिता में 1500 मीटर में विजय भोला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और पांच किलोमीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंबाला में आयोजित की गयी टूर्नामेंट में वंशिका भोला ने 800 मीटर में प्रथम स्थान, नवनीत ने चौथा प्राप्त किया। आर्य स्पोर्ट्स अकादमी अहिरका के प्रबंधक वजीर सिंह ढांडा ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें