Move to Jagran APP

800 सरकारी व निजी स्कूलों के दो लाख विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं ने लिया गो ग्रास संकल्प

दैनिक जागरण मुहिम के तहत जिलेभर में करीब 700 सरकारी और 100 से ज्यादा निजी स्कूलों के दो लाख विद्यार्थियों व हजारो स्टाफ सदस्यों ने गो ग्रास संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 12:15 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 12:15 AM (IST)
800 सरकारी व निजी स्कूलों के दो लाख विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं ने लिया गो ग्रास संकल्प
800 सरकारी व निजी स्कूलों के दो लाख विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं ने लिया गो ग्रास संकल्प

जागरण संवाददाता, जींद : दैनिक जागरण मुहिम के तहत जिलेभर में करीब 700 सरकारी और 100 से ज्यादा निजी स्कूलों के दो लाख विद्यार्थियों व हजारो स्टाफ सदस्यों ने शनिवार को गो ग्रास संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को घर में पहली रोटी गाय के लिए निकालने, साम‌र्थ्य अनुसार आटा, अनाज, तूड़ी व हरे चारे का गोशालाओं में दान करने की शपथ दिलाई। 50 से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं की तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को शपथ दिलाई गई। वहीं, रानी तालाब के सामने नेहरू पार्क में शहर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए। जिन्हें हरियाणा गो सेवा आयोग के सदस्य डा. राज सैनी ने गो सेवा करने, अपने साम‌र्थ्य अनुसार गोशालाओं में रोटी, गुड़, आटा, अनाज, तूड़ी व हरे चारे का दान करने की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

डा. राज सैनी ने कहा कि गांवों में आज भी घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है और हमारे बुजुर्ग बगैर गाय के घर को पवित्र नहीं मानते थे। इसलिए सभी के घर गाय होती थी। घर में कच्चे फर्श होते थे, जिन्हें मिट्टी में गाय का

गोबर मिलाकर लिपाई की जाती थी। मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने कहा कि गोवंशी की सुरक्षा व संरक्षा के लिए दैनिक जागरण की ये मुहिम सराहनीय है। समय के साथ गोवंशी की कद्र घटी है। पहले जहां ज्यादातर खेती बैलों से होती थी। अब गाय व बैल गोशालाओं में है या बेसहारा सड़कों पर घूम रहे हैं। अगर घर पर गाय नहीं रख सकते हैं, तो गोशालाओं में जाकर तूड़ी व हरे चारे की व्यवस्था में तो मदद कर ही सकते हैं। पहली रोटी गाय के लिए निकालें।

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि दैनिक जागरण ने जो गो ग्रास संकल्प मुहिम शुरू की है। ये बड़े स्तर पर लोगों के अंदर जागरूकता लाने का काम करेगी। जितना हमारा साम‌र्थ्य है, उसके अनुसार आटा, अनाज, तूड़ी व चारे का दान कर सकते हैं।

व्यापारी कल्याण बोर्ड जींद के अध्यक्ष बबलू गोयल ने कहा कि इस तरह का ये प्रदेश में पहला अभियान चला है, जो दैनिक जागरण की सराहनीय पहल है। ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ेंगे और गोशालाओं में चारे की कमी नहीं रहेगी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी नेहरू पार्क में गो ग्रास संकल्प की शपथ ली।

इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि गो सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सभी लोग इसके भागी बनें।

इस अवसर पर जींद सुधार टीम से सुनील वशिष्ठ, अपना रोटी रथ सेवा समिति मुकेश राठौड़, गौरव सहगल, ब्लू फाउंडेशन संयोजक नरेश राणा, कृषि विभाग से एटीएम राजेश शर्मा, मनोज कौशिक, नीरज, दिलबाग, मनजीत शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वकीलों ने मिलकर गायों की देखभाल की ली जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, जींद : दैनिक जागरण के गो ग्रास संकल्प मुहिम से जुड़ते हुए जींद बार एसोसिएशन के वकीलों ने गोवंशी की सुरक्षा व संरक्षा लिए अहम गो ग्रास की व्यवस्था व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर करने की शपथ ली। वकीलों ने कहा कि हम सभी ने गाय का सम्मान करना चाहिए। गोवंशी हमारी जीवन धारा है। गाय को माता का दर्जा दिया है और मां में पूरी सृष्टि समाई है। गोसेवा से बढ़कर अन्य कोई सेवा नहीं है। गोसेवा करने से मन शांत होता है। जितना हो सके, उतना समय हमें गाय की सेवा में देना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण गायों की सेवा किया करते थे इसलिए उन्हें ग्वाला भी कहा जाता है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि हमारे दिन की शुरुआत ही गायों की सेवा से हो। हमारे समाज के साधन संपन्न लोगों ने गोशालाओं में जाकर कम से कम एक गोवंशी की जिम्मेदारी ले लेनी चाहिए। आप अपने जन्मदिन, शादी, शादी की सालगिरह या कोई विशेष खास समारोह इत्यादि इन अवसरों पर अपने विशेष खर्च का पांच या 10 प्रतिशत गो ग्रास के लिए दान करते हैं, तो बहुत बड़े समाधान की दिशा में कदम बढ़ाते हैं। अपने घर में बनी पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें, इसकी हर परिवार को आदत डालनी चाहिए। यह पूरी चर्चा करते हुए एडवोकेट सतीश यादव ने वकीलों के साथ गो माता के चारे की व्यवस्था देखभाल के बारे में विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर मौजूद एडवोकेट दीपक वशिष्ठ पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़, एडवोकेट हितेश मोर जींद, एडवोकेट विजय शर्मा, एडवोकेट मुल्तान सिंहमार, एडवोकेट नरेंद्र अत्री, एडवोकेट सुनील पहल, एडवोकेट नरेंद्र अत्री जींद ने मिल कर गायों की देखभाल की जिम्मेदारी ली।

गो माता हमारे धर्म और संस्कृति की पहचान

जींद : अपना रोटी रथ सेवा समिति की टीम ने दैनिक जागरण अखबार की मुहिम गो ग्रास संकल्प के तहत श्री जयंती देवी मंदिर के मुख्य द्वार पर बने भंडारा स्थल पर गो माता की सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि दैनिक जागरण की यह मुहिम सराहनीय है। आमजन को भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। गो माता हमारे धर्म और संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, गौरव शर्मा, सुशील, राममेहर, प्रमोद, हैप्पी, अमन उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.