जुलाना में लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, वाहन चालकों को घंटों करना पड़ा इंतजार
अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर हो रही है। जिससे सुबह के समय जींद रोहतक मार्ग पर जाम लग जाता है। जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
संवाद सूत्र, जुलाना : अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर हो रही है। जिससे सुबह के समय जींद रोहतक मार्ग पर जाम लग जाता है। जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शनिवार को सुबह के समय जुलाना की नई अनाज मंडी से पुराने बस स्टैंड तक जाम लग गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जाम से वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ा। जाम लगभग दो किलोमीटर तक लग गया। जिससे वाहन चालकों को रूट डायवर्ट करके गतौली शामलों कलां रामकली करसोला बुढ़ाखेड़ा से होते हुए कई किलोमीटर तक भटकना पड़ा। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मंडी में अब तक चार लाख 59 हजार 708 क्विंटल धान पहुंची है। लिफ्टिंग का काम धीमी गति से होने से मंडी धान से अट गई है। मंडी में अब तक 1509 किस्म 60253, 1121 किस्म 379945 क्विंटल, सरबती 2870 क्विंटल, पीआर 16640 क्विंटल की आवक हो चुकी है।
वर्जन
मंडी में धान की आवक तेज है और उठान का कार्य कछुआ चाल से हो रहा है। मंडी पूरी तरह से धान से अट गई है। सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि रविवार को मंडी को बंद किया जाएगा। किसी भी किसान की फसल को नहीं खरीदा जाएगा। केवल उठान का काम ही जारी रहेगा।
-राजपाल लाठर, जिला प्रधान आढ़ती एसोसिएशन।