जुलाना के विकास के लिए होगी खंड स्तरीय रैली : ढांडा
विकास को गति देने के लिए जुलाना मे हलका स्तरीय विकास रैली का 16 फरवरी को किया जाएगा।
संवाद सूत्र, जुलाना : विकास को गति देने के लिए जुलाना मे हलका स्तरीय विकास रैली का 16 फरवरी को किया जाएगा। इस रैली में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संबोधित करेंगे। यह बात विधायक अमरजीत ढांडा ने पार्टी कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। ढांडा ने कहा दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जुलाना पहुंचेंगे। इसी को लेकर आगामी 16 फरवरी को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हलके के लोगों को उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार लोक भलाई के अनेक कार्य कर रही हैं, जिससे पूरे प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट हैं। सरकार की मनसा हैं की पूरे प्रदेश मे सम्मान दृष्टि से विकास करवा कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सके। अमरजीत ढांडा ने कहा की जिस प्रकार हलका की जनता ने उनको विधायक चुनकर विधानसभा भेजने का काम किया था। उसी प्रकार वे भी हलके का विकास को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक सूरजभान काजल, पूर्व डीएसपी रामकुमार मलिक, राजबीर कटारिया, सरपंच वेदपाल भनवाला, प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, सुरजीत मलिक, वजीर मलिक मौजूद रहे।