कार्यकर्ता बोले नींद कौनी आती, दुष्यंत बोले 17 को अच्छी आएगी
सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। वहां पर चौटाला ने 17 नवंबर को जींद के हुडा ग्राउंड में होने वाली जिलास्तरीय बैठक के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो की विचारधारा से जुड़ा हर व्यक्ति इस बैठक में होना चाहिए।
जागरण संवाददाता, जींद : सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। वहां पर चौटाला ने 17 नवंबर को जींद के हुडा ग्राउंड में होने वाली जिलास्तरीय बैठक के लिए न्योता दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो की विचारधारा से जुड़ा हर व्यक्ति इस बैठक में होना चाहिए। इस बैठक के लिए जी-जान एक कर दो। इस बैठक के बाद इनेलो का विवाद समाप्त हो जाएगा और उसके बाद केवल चुनाव जीतने पर जोर लगाना होगा। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि सांसद साहब विवाद के चलते नींद नहीं आती। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 17 नवंबर की रात को अच्छी नींद आएगी। घबराने की जरूरत नहीं है।
दुष्यंत ने कहा कि अजय ¨सह चौटाला भी हर कार्यकर्ता से मिलना चाहते हैं। दीप पैलेस में अजय ¨सह चौटाला प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगे, उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 17 नवंबर की बैठक के बाद कोई विवाद नहीं रहेगा। बैठक के दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि नींद नहीं आ रही। इसका जवाब देते हुए दुष्यंत ने कहा कि 17 नवंबर के बाद अच्छी नींद आएगी। उन्होंने 17 नवंबर के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवाओं की जिम्मेदारी लगाई और कहा कि इस सम्मेलन की सफलता आप लोगों के कंधों पर है। सांसद ने कहा कि आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंडियों में किसानों के धान के साथ लूट-खसूट कर मनमर्जी के भावों में खरीद रहे हैं। मंडियों में किसानों की धान की बोली नहीं होती। बिना बोली के मंडियों में किसानों अपनी छह माह की कमाई को बेचना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर कृष्ण राठी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, बिजेंद्र रेढू, अशोक लीलू, हरिश अरोड़ा, सतीश ¨पडारा, गुरदीप सांगवान, सोनू गुलिया आदि मौजूद थे।