सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जवाब देने के लिए जनता तैयार : ढुल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जुलाना से पार्टी प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अहंकार को चूर-चूर करने का मन बना चुकी थी कितु उसकी पिच्छलग्गू पार्टी जजपा ने ओछे प्रचार से लोगों को ठगने का काम किया।
संवाद सूत्र, जुलाना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जुलाना से पार्टी प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के अहंकार को चूर-चूर करने का मन बना चुकी थी, कितु उसकी पिच्छलग्गू पार्टी जजपा ने ओछे प्रचार से लोगों को ठगने का काम किया। अपना स्वार्थ साधने के चक्कर में हरियाणा के हित गिरवी रख दिये। लेकिन कांग्रेस का नेता और कार्यकर्ता जनता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा और जजपाईयों की जनविरोधी नीति का डटकर मुकाबला करेगा। भाजपा और जजपा सरकार की तानाशाही नीति का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वे शनिवार को जुलाना कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की हलका स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई धर्मेंद्र हुड्डा के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान हल्के में हुई हार के कारणों की भी समीक्षा की गई। चुनाव में किसने वफा की और किसने दगा, इस पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी में जमे जयचंदों को हार का प्रमुख कारण बताते हुए आलाकमान के सम्मुख उनकी सूची भेजने की मांग की। प्रो. धर्मेंद्र ढुल ने कहा कि अर्थव्यवस्था पतन की ओर जा रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने बेरोजगारों को राम भरोसे छोड़ दिया हैं। इस मौके पर जोगेंद्र शर्मा, वेदपाल लाठर, बलबीर आर्य, रामपाल करेला, ईश्वर ठाकुर, रमेश दरोगा, सुभाष पांचाल, आ•ाद लाठर, बलवान करसोला, बल्ला सरपंच, जापान हथवाला, करण सिंह मलिक, जगदीश ढांडा, विनोद पंडित, व•ाीर लाठर, रणबीर ढिगाना, दलबीर शास्त्री, महाबीर पांचाल, मुख्तियार सिंह, विनोद मलिक, महिपाल यादव, मुकेश खरैंटी आदि मौजूद थे।