उचाना आने वाले दिनों में बनेगा मॉडल हलका : प्रो. सिहाग
जेजेपी ने पुराने रजवाहा रोड पर पार्टी कार्यालय खोल दिया है।
संवाद सूत्र, उचाना : जेजेपी ने पुराने रजवाहा रोड पर पार्टी कार्यालय खोल दिया है। डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने सोमवार को फीता काटकर नए दफ्तर का शुभारंभ किया। सिहाग ने कहा कि सप्ताह में दो दिन सोमवार, शुक्रवार को वो कार्यालय आएंगे। सप्ताह में एक दिन चंडीगढ़ का तय करेंगे ताकि उस दिन हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान चंडीगढ़ डिप्टी सीएम ऑफिस से करवाएंगे। हलके के सभी गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिहाग ने कहा कि यहां पर कार्यालय बनने के बाद लोगों को अपनी समस्याओं के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है। यहीं पर लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। चंडीगढ़ जाने से लोग बचेंगे। इससे उनके समय व रुपयों की बचत होगी। उचाना के विकास को लेकर डिप्टी सीएम गंभीर हैं। वो निरंतर अधिकारियों से बातचीत करते रहते हैं। आने वाले समय में उचाना विकास के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे आगे होगा।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य भलेराम श्योकंद, शमशेर नगूरां, यशपाल बुडायन, कर्ण सिंह दरोली, महेंद्र गैंडा खेड़ा, पूर्व सरपंच महेंद्र सुदकैन, धोला पहलवान, धूला राम थुआ, राजेश खरकभूरा, नसीब घसो, सूरजमल ग्रोवर, अश्विनी सुदकैन, सुरेंद्र नंबरदार, कृष्ण फौजी, सुरेंद्र सफा खेड़ी, राजीव डूमरखां, मन्नी छातर, बलजीत घासो, साब छातर, सतीश बिढ़ान, मनोज शर्मा, शकुंतला उचाना, सोनिया बड़ौदा, जितेंद्र चहल, डॉ. ईश्वर, धर्मबीर श्योकंद, सुरेंद्र छातर, मुकेश खेड़ी मंसानिया, ऋषि मांडी, माया सिंह तारखां, सतबीर नंबरदार करसिधु, नरेंद्र श्योकंद, मंदीप घोघड़िया, बिश्म्बर राणा, होशियार सिंह खटकड़, संजय खटक, विजय श्योराण मौजूद रहे।