Move to Jagran APP

तूफान से फुट ओवरब्रिज की चादर गिरी घर पर

मालगोदाम पर बने फुट ओवरब्रिज की चादर उड़कर साथ लगती कालोनी के मकान की छत पर जा गिरी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:02 PM (IST)
तूफान से फुट ओवरब्रिज की चादर गिरी घर पर
तूफान से फुट ओवरब्रिज की चादर गिरी घर पर

संवाद सूत्र, उचाना : मालगोदाम पर बने फुट ओवरब्रिज की चादर उड़कर साथ लगती कालोनी के मकान की छत पर जा गिरी। कालोनी की महिलाएं रेलवे स्टेशन पर पहुंची और फुट ओवरब्रिज पर नई मजबूत लोहे की चादर लगाने की मांग की। कृष्णा, नेहा, सोनू ने कहा कि पहले भी कई बार आंधी में फुट ओवरब्रिज पर जो चादर लगी थी, वो उखड़ गई थी। अगर दिन का समय होता और आसपास लोग होते, तो हादसा बड़ा हो सकता था। सीनियर रेलवे इंजीनियर एसएस छौक्कर ने बताया कि चादर तेज हवा से उखड़ने की जानकारी मिलने पर उनको ठीक करने के लिए मिस्त्री भेज दिए गए हैं। इसके स्थायी समाधान के लिए हुकिग कराएंगे। आंधी से टूटे पेड़, दुकानों के टूटे बोर्ड

loksabha election banner

संवाद सूत्र, जुलाना : बारिश के साथ आए तूफान से कई पेड़ टूट गए। शामलो कलां व गतौली रोड पर पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने पेड़ों को सड़क से हटाया और आवागमन को शुरू किया। बरसात के साथ की तापमान में भी गिरावट आई। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। धान की सीजन शुरू होने से किसानों को बरसात की सख्त जरूरत थी। बरसात होने से धान की रोपाई में तेजी आएगी। नरवाना में जगह-जगह जलभराव

संवाद सूत्र, नरवाना : मानसून की पहली बारिश ने आंधी और तेज तूफान के साथ दस्तक दी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और किसानों की फसल के लिए वरदान साबित हुई। रविवार अलसुबह नरवाना में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर में कई जगह घरों में पानी घुस गया और लोग रात को घरों से पानी निकालते नजर आए। बारिश की पानी की निकासी न होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के मॉडल टाउन, पतराम नगर, हाउसिग बोर्ड, हनुमान नगर, विश्वकर्मा चौक, क्लब रोड पर एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.