चुन्नी से गला घोंटकर देवर ने भाभी को मार डाला
गांव मंगलपुर में शुक्रवार रात को देवर ने चुन्नी से गला घोंटकर अपनी भ
संवाद सूत्र, नरवाना : गांव मंगलपुर में शुक्रवार रात को देवर ने चुन्नी से गला घोंटकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। देवर भाभी के चरित्र पर शक करता था। हत्या की सूचना पाकर नरवाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। गांव मंगलपुर निवासी रणधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी व उसके भाई मदनलाल की शादी कई वर्ष पहले फतेहाबाद जिले के गांव सनियाना में हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद दोनों भाई अलग हो गए थे। रणधीर ने बताया कि मदनलाल मेरी पत्नी 30 वर्षीय बिरजो के चरित्र पर शक करता था। जिसकी कारण मदनलाल व बिरजो के बीच में कई बार झगड़ा हो चुका था। मदनलाल ने शुक्रवार रात को बिरजो को घर में अकेला देखा तो वह घर में घुस गया। वह बिरजो को घसीटता चौबारे में ले गया। जहां उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ राधेश्याम ने बताया कि रणधीर की शिकायत पर मदनलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
-------------------
लड़की ने शोर मचाया तो घटना का पता चला
रणधीर ने बताया कि आरोपित मदनलाल जब बिरजो की हत्या कर रहा था तो उसने शोर मचा दिया। बिरजो की आवाज सुनकर उसकी दस साल की बेटी चौबारे में चली गई। जहां उसने देखा कि मदनलाल चुन्नी से गला घोंट रहा था। डर के चलते लड़की शोर मचाते हुए नीचे उतर आई। मौके पर पहुंचे तो मदनलाल उसकी हत्या कर चुका था और मौका पाकर फरार हो गया।
---------------------
बाहर गया हुआ था पति
बलबीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार को काम के सिलसिले में गांव में गया हुआ था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो उसकी दस वर्षीय बेटी रो रही थी। बेटी ने बताया कि चाचा ने उसकी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। ऊपर जाकर उसने बिरजो को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।