जींद में मिले दस लोग कोरोना पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव के मामले आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जिले में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
जासं, जींद : कोरोना पॉजिटिव के मामले आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को जिले में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें निजी स्कूल का छात्र व अध्यापक भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 5116 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में कोरोना से 82 लोगों की मौत हो चुकी है। 4971 लोग पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 63 एक्टिव केस हैं। सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में विशेष सैंपलिग अभियान चला हुआ है। शनिवार को भी 1190 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 1003 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल 2804 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।
206 ग्राम सोना चुराने का मामला दर्ज
नरवाना : पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके भतीजे के खिलाफ सोने के जेवरात चुराने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार कैथल की माता गेट वासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने पिता गांव सच्चाखेड़ा वासी रामस्वरूप को 206 ग्राम सोने के जेवरात दिये थे। लेकिन उसके भतीजा नरवाना वासी सुनील ने पीछे से उन जेवरातों को चुरा लिया। जब उसने इस चोरी के बारे में पता चला, तो उसने सुनील से सोने के जेवरात मांगने शुरू कर दिये। लेकिन वह जेवरातों को चोरी करने से मना करता रहा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत देनी पड़ी। पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।