Move to Jagran APP

बूंदाबांदी से तापमान गिरा, 21 किलोमीटर की गति से चली हवा से गिरी फसल

जिलेभर में शुक्रवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली तेज हवा से कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 07:40 AM (IST)
बूंदाबांदी से तापमान गिरा, 21 किलोमीटर की गति से चली हवा से गिरी फसल
बूंदाबांदी से तापमान गिरा, 21 किलोमीटर की गति से चली हवा से गिरी फसल

जागरण संवाददाता, जींद : जिलेभर में शुक्रवार को सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं 21 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली तेज हवा से कई जगहों पर गेहूं की फसल गिर गई। जिससे किसानों की चिता बढ़ गई है। अधिकतम तथा न्यनूतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार रात को मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और शुक्रवार सुबह गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर को फिर बूंदाबांदी हुई। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल पक चुकी है और गेहूं की फसल पकने वाली है। कुछ स्थानों पर सरसों की कटाई का कार्य शुरू हो चुका है। अगर ऐसे हालात में बारिश होती है और हवा तेज चलती है, तो फसलों के गिरने का खतरा रहता है। जिससे उत्पादन भी प्रभावित होगा। मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश कुमार ने किसानों को अभी खेतों में सिचाई न करने और सरसों की कटाई को भी मौसम साफ होने तक रोके रखने की सलाह दी है।

loksabha election banner

फतेहगढ़ में घर की छत पर गिरी आसमानी बिजली

संवाद सूत्र, जुलाना : फतेहगढ़ गांव में शुक्रवार दोपहर को अचानक पूर्व सैनिक सतबीर के घर पर आसमानी बिजली गिर गई। जिससे हजारों रुपये के बिजली के उपकरण फीटिग जल गई। गनीमत यह रही कि जब आसमानी बिजली गिरी, उस समय घर में कोई नहीं था। शुक्रवार दोहपर अचानक आसमान में काली घटा छा गई। तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। अचानक आसमान में कड़ाके के आवाज आई। बिजली गिरने की आवाज को सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए। जिस समय बिजली गिरी, उस समय सतबीर, सतबीर की पत्नी व पौत्र घर के बाहर गली में थे। बिजली गिरने से घर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.