टीम जींद सुधार ने गोहाना रोड पर डबल ब्रेकर को हटाया
शहर के मुख्य मार्ग गोहाना रोड (मेजर विनय चौधरी मार्ग) पर एसपी कोठी के आसपास लगे डबल ब्रेकर्स जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा किए हुए थे।

जागरण संवाददाता, जींद : शहर के मुख्य मार्ग गोहाना रोड (मेजर विनय चौधरी मार्ग) पर एसपी कोठी के आसपास लगे डबल ब्रेकर्स जो दोपहिया वाहन चालकों, थ्री व्हीलर्स, ई-रिक्शा, रेहड़ी व ट्रैक्टर-ट्राली वालों के लिए परेशानी पैदा किए हुए थे।
डबल ब्रेकर में एक एक लाइन को टीम जींद सुधार ने रविवार सुबह दो घंटे श्रमदान कर हटवाई। जिससे आमजन ने राहत की सांस ली है। टीम सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वशिष्ठ ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर टीम ने श्रमदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रमदान के बाद सभी टीम सदस्यों ने पटियाला चौक जाकर नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि जब शहर के सभी चौक चौराहों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, ऐसे में इस चौक का भी पुनर्निर्माण करवा कर नई प्रतिमा लगवाई जाए।
इस अवसर पर चंद्रकांत अंबानी, महाबीर हिदू, खिलाड़ी राम, मन्नू, नकुल शर्मा, देव जांगड़ा, वरूण बजाज, अमित प्रजापत, हरेंद्र कादयान, नरेश रानोलिया उपस्थित रहे।
Edited By Jagran