Move to Jagran APP

बच्चन को छोड़ गांगोली संग आए सुशील गर्जर डिडवाड़ा

सफीदों हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली का प्रचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुशील गुर्जर डिडवाड़ा ने बचन सिंह आर्य का साथ छोड़कर सुभाष गांगोली का साथ देने का एलान किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 07:10 AM (IST)
बच्चन को छोड़ गांगोली संग आए सुशील गर्जर डिडवाड़ा
बच्चन को छोड़ गांगोली संग आए सुशील गर्जर डिडवाड़ा

जागरण संवाददाता, जींद : सफीदों हलके से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली का प्रचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुशील गुर्जर डिडवाड़ा ने बचन सिंह आर्य का साथ छोड़कर सुभाष गांगोली का साथ देने का एलान किया। गांगोली ने कहा कि सुशील भाई ने सच्चाई का साथ देने का फैसला लिया है। कांग्रेस में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। सुशील गर्जर ने कहा कि सफीदों हलके जनता ने इस बार परिवर्तन करने का मूड बना लिया है। इसलिए अब सभी जातियों के लोग अब सुभाष गांगोली में आने लग गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल तक भाजपा सरकार ने हलके में कुछ नहीं किया। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिले। बेरोजगारी की भीड़ बढ़ गई है। इसलिए इस बार जनता गांगोली को ही विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है। सुभाष गांगोली ने रविवार को गांव हाट सहित कई अन्य गांवों में कहा कि किसानों के लिए शुगर मिल नहीं है। बेटियों के कॉलेज जाने के लिए सरकार बस तक चालू नहीं करा पाई है। बावजूद इसके सरकार सबका साथ सबका विकास का झूठा ढिढोरा पीट रही है। गांगोली ने कहा कि सभी गांवों में मिल रहे जनसमर्थन के बाद वह दावा करते हैं कि सफीदों हलके की जनता कांग्रेस प्रत्याशी को 50 हजार से ज्यादा मतों के रिकॉर्ड से जिताकर विधानसभा में भेजेगी। इस मौके पर संदीप बूरा, मस्तराम बागड़ू, संजीव शर्मा, राममेहर, वीना देशवाल, सतपाल शर्मा, लीला प्रधान, सूरजमल कश्यप, शमशेर राणा, ज्ञान सिंह राणा, सुमेर वर्मा, सुशील जैन आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.