महिला कॉलेज पिल्लूखेड़ा में छात्राओं ने ली संविधान की शपथ
राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में संविधान दिवस मनाया गया। प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा ने भारतीय संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 06:10 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में संविधान दिवस मनाया गया। प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा ने भारतीय संविधान की विशेषताओं का उल्लेख किया। डॉ. ओपी गुप्ता ने छात्राओं को संविधान बनने की प्रक्रिया के इतिहास एवं संविधान सभा ड्राफ्ट समिति के बारे में बताते हुए कहा कि संविधान किसी भी देश के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। संविधान ने हमें सभी अधिकार दिए हैं लेकिन साथ ही साथ हमारे कर्तव्यों का भी निर्धारण किया है। सभी छात्राओं को संविधान की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर प्राध्यापक दीपक कुमार व संजय कुमार भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें