लोधर के विद्यार्थियों ने केएम कॉलेज की प्रयोगशालाओं का किया अवलोकन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के विद्यार्थियों ने विषय मिलन अभियान के तहत प्राध्यापक अमित कुमार व सुनील कुमार के नेतृत्व में केएम कॉलेज में प्रयोगशालाओं का भ्रमण करते हुए ज्ञानार्जन किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के विद्यार्थियों ने विषय मिलन अभियान के तहत प्राध्यापक अमित कुमार व सुनील कुमार के नेतृत्व में केएम कॉलेज में प्रयोगशालाओं का भ्रमण करते हुए ज्ञानार्जन किया। विद्यार्थियों ने रसायन विभाग के प्रो. जयपाल आर्य से रसायन विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए रासायनिक पदार्थों का दैनिक जीवन में कितना, कहां और कैसे सार्थक उपयोग एवं दुरुपयोग हो रहा है, की जानकारी ली। प्रो. जयपाल ने बताया कि रसायन एवं जंतु विज्ञान की प्रयोगशाला अत्याधुनिक है। जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की प्रो. कीर्ति ने मनुष्य को जीव जंतुओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सार्थक सहयोग प्रकृति के अनुरूप करने के बारे में बताया।