बडनपुर की छात्रा स्वाति विज्ञान की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
जींद के राजकीय उच विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव बडनपुर की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 07:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : जींद के राजकीय उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव बडनपुर की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में साइंस पर आधारित पांच विषय दिए गए थे, जिसमें स्कूल की छात्रा स्वाति ने सभी विषयों में अन्य विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी की बदौलत स्वाति जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें